Big NewsUttarakhand Chamoli News

हेमकुंड साहिब : यात्रा पर आए पाकिस्तानी श्रद्धालुओं की बस हुई हादसे का शिकार

पड़ोसी देश पाकिस्तान के कराची से आए श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है वाहन ढलान होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे हैवी बिजली लाइन की तारों के साथ लटक गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पाकिस्तानी श्रद्धालुओं की बस हुई हादसे का शिकार

घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने विद्युत विभाग से सम्पर्क कर बिजली की लाइन को बंद करवाया। जिसके बाद बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के दौरान वाहन में 15 महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पाकिस्तान से श्रद्धालुओं का जत्था पंहुचा था हेमकुंड साहिब

बता दें बीते सात अक्तूबर को पाकिस्तान के कराची से तीर्थयात्रियों का 65 सदस्यीय जत्था हेमकुंड साहिब यात्रा में मत्था टेकने के लिए पंहुचा था। हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने के बाद सभी श्रद्धालु रविवार को गोविंदघाट पहुंचे। यात्रा पर आए जत्थे में शिक्षक व व्यवसायी शामिल थे।

11 अक्टूबर को बंद हो जाएंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्टूबर को बंद होने जा रहे हैं। जिसके बाद अगले साल यात्रा शुरू होगी। इस से पहले हेमकुंड साहिब धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें