National

भारत ने हमेशा फिलिस्तीन का समर्थन किया था, अब क्यों बदला रूख- ओवैसी

भारत ने इजरायल को समर्थन दिया है। इस पर भारत में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत को फिलिस्तीन को लेकर रहे अपने रूख पर कायम रहना चाहिए। इस दौरान उन्होनें पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का भी जिक्र किया।

इजरायल- फिलिस्तीन संघर्ष पर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमें पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जिनका एक भाषण वायरल हो रहा है, ने एक बार फिलिस्तीन के बारे में कहा था कि अरबों की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है।

भारत ने हमेशा फिलिस्तीन का समर्थन किया था- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमने फिलिस्तीन के साथ एकजुटता के लिए एक पोस्ट टिकट जारी किया था। भारत ने हमेशा फिलिस्तीन का समर्थन किया था। जब कांग्रेस सत्ता में आई तो इसमें बदलाव हुआ। ओस्लो समझौता अस्तित्व में आया जिसमें कहा गया कि वेस्ट बैंक और गाजा में एक स्वतंत्र फिलिस्तानी देश बनाया जाएगा। अब 30 साल हो गए हैं….दुनिया जानती है कि वहां अल-अक्सा मस्जिद है। गाजा पट्टी पिछले 16 सालों से बंद है, यह एक खुली हवा वाली जेल है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें