Big NewsAlmora News

अल्मोड़ा में हुआ हादसा, सड़क से नीचे उतरी बस, यात्रियों में मची चीख पुकार

अल्मोड़ा के चितई के पास सोमवार सुबह दिल्ली से गंगोलीहाट जा रही रोडवेज की बस सड़क से नीचे उतर गई। जिस से यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

अल्मोड़ा में सड़क से नीचे उतरी बस

सोमवार सुबह दिल्ली से गंगोलीहाट जा रही रोडवेज की बस चितई के पास सड़क से नीचे उतर गई। सड़क से बस अचानक नीचे उतरने के कारण लोगों में चीख पुकार मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार सभी यात्री सलामत हैं।

20 यात्री थे बस में सवार

मिली जानकारी के मुताबिक बस में 20 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से गंगोलीहाट जा रही थी। इसी दौरान अल्मोड़ा के चितई से आगे कालीधार मोड़ के पास बस सड़क से उतर कर कलवट में चली गई। जिस यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना सुबह पांच बजे की है। ड्राइवर की सूझबूझ के चलते सभी यात्री सुरक्षित हैं।

almora

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें