Dehradun NewsHighlight

युवक को बीच सड़क में लेटकर रील बनाना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर बीच सड़क में चारपाई में लेटकर युवक को रील बनाना भारी पड़ गया। मामला संज्ञान में आने के बाद देहरादून पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बीच सड़क में लेटकर रील बनाना पड़ा भारी

वायरल वीडियो शिमला बायपास रोड में सेंड ज्यूड चौक का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बीच सड़क में चारपाई में लेटा हुआ है। जिस वजह से यातायात अवरुद्ध होने के साथ-साथ युवक अपनी जान को जोखिम में डाल रहा है।

युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पटेलनगर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवकों की पहचान गौरव कश्यप पुत्र विश्वास कश्यप निवासी सेवला कला और अब्दुल शमी पुत्र आसिफ हुसैन निवासी मेहुवाला के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें