Big NewsUttarakhand

300 रुपए में दो पराठे खिलाने वाले का अनुबंध रद्द, सीएम धामी तक पहुंची थी शिकायत

उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा अनुबंधित ढाबों पर तमाम खामियां पाये जाने को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को सीएम धामी ने संज्ञान लिया है। ताजा मामला कोटद्वार-दिल्ली मार्ग के एक ढाबे का है। जहां 300 रुपए में दो पराठे बेचने वाले ढाबे संचालक का अनुबंध रद कर दिया गया है।

ढाबे में परोसे 300 रुपए के दो पराठे

सीएम धामी ने मामले का संज्ञान लेने के बाद कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। इसके साथ ही परिवहन निगम के अधिकारियों को ऐसे ढाबों के साथ अनुबंध समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। राज्य परिवहन निगम की ओर से मार्गों पर बसों के ठहराव और यात्रियों के खानपान के लिए अनुबंधित ढाबों पर लूट-खसोट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

अवैध वसूली करने वाले ढाबे का अनुबंध रद्द

बीते गुरुवार को कोटद्वार-दिल्ली मार्ग पर जब परिवहन निगम की बस बिजनौर स्थित अनुबंधित मोहम्मद सादिक के ग्रीन हाईवे ढाबे पर रुकी। ढाबे के मेन्यू में एक पराठे का मूल्य 50 रुपए बताया गया था। लेकिन यात्रियों से एक पराठे के 150 रुपए वसूले गए थे। मनोज कुमार निवासी कोटद्वार भी इस बस से दिल्ली जा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनोज कुमार मोहम्मद सादिक के ढाबे ग्रीन हाईवे के कर्मचारियों ने उनसे दो पराठो के लिए 300 रुपए वसूले। मनोज कुमार ने उस समय तो इस अवैध वसूली पर अधिक प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन उन्होंने दिल्ली पहुंचकर इस संबंध में परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता को मोबाइल पर शिकायत भेजी थी।

ये है पूरा मामला

यात्री मनोज ने मामले की शिकायत चालक व परिचालक से भी की थी। जिस पर उन्होंने दबंगई दिखाते हुए कहा था, कि जहां मर्जी, जिसको मर्जी शिकायत करनी है, कर लो, लेकिन पहले यहां का पूरा पेमेंट करो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिचालक खुर्शीद ने यात्री को शिकायत करने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों का नंबर देने से भी मना कर दिया था।

सीएम धामी ने लिया मामला का संज्ञान

मामला मीडिया में सामने आने के बाद सीएम धामी ने इस प्रकरण का संज्ञान लिया। सीएम ने परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक डॉ आनंद श्रीवास्तव को तत्काल ढाबे का अनुबंध समाप्त करने के निर्देश दिए। निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने तत्काल आदेश जारी कर ढाबे का अनुबंध समाप्त कर दिया।

उन्होंने कहा उत्तराखंड परिवहन निगम अनुबंध के तहत सभी पड़ाव स्थल सस्ते दर पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। जो ढाबा और फूड प्लाजा नियम और शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्हें निरस्त कर दिया जाएगा और गंभीर मामलों में उसे ब्लैक लिस्टेड भी किया जाएगा।

चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुबंधित ढाबा संचालक की खुलेआम लूट-खसोट का विरोध करने के बजाय ढाबा संचालक मोहम्मद सादिक का समर्थन करने वाले कोटद्वार डिपो की बस के चालक और परिचालक पर भी परिवहन निगम कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें