Nainital NewsBig News

RTI कार्यकर्ता ने किया बड़ा खुलासा, प्राधिकरण के JE पर लगाए करोड़ो के भ्रष्टाचार के आरोप

जिला विकास प्राधिकरण के जेई पर करोड़ो के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ये आरोप हल्द्वानी के आरटीआई कार्यकर्ता रवि शंकर जोशी ने लगाए हैं।

RTI कार्यकर्ता ने किया बड़ा खुलासा

रवि शंकर जोशी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए जिला विकास प्राधिकरण के जेई पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने प्राधिकरण को करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया है। हालांकि उनकी शिकायत के बाद अब प्राधिकरण ने कार्रवाई की है।

जेई पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

रवि शंकर जोशी ने बताया कि मामला हल्द्वानी के तिकोनिया ठंडी सड़क क्षेत्र का है। जहां अशोक पाल नाम के पूंजी पति व्यापारी द्वारा बहु मंजिला बिल्डिंग बनाई गई है। जिसका नक्शा भी पास नहीं किया गया है। बाद में कंपाउंडिंग के नाम पर खेल शुरू हुआ।

कंपाउंडिंग की फीस कम होने पर गहराया शक

जोशी ने बताया की तत्कालीन समय के जेई मनोज अधिकारी द्वारा पूंजीपति व्यापारी के साथ सांठ-गांठ कर केवल 24 लाख रुपए कंपाउंडिंग की फीस रखी हुई थी। शक होने पर उन्होंने आरटीआई से सारे दस्तावेज मांगने के बाद जिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट को इसकी शिकायत की है।

नोटिस किया जारी

शिकायत का संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले में जांच की जिस पर पाया गया कि बहुमंजिला इमारत के कंपाउंडिंग की रकम बहुत कम आंकी गई है। जिसके बाद प्रशासन की ओर से एक करोड़ 73 लाख 54 हजार 984 की धनराशि और जमा करने का नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही बिल्डिंग भी सील कर दी गई है ।

मामले की जांच जारी

आरटीआई कार्यकर्ता रवि शंकर जोशी ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। जो राज्य के राजकोष में अपने स्वार्थ के लिए करोड़ो की चपत लगा रहे हैं। वही जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने बताया की पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें