Big NewsAlmora News

उत्तराखंड के युवक की दुबई में संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने प्रशासन से लगाई शव वापस लाने की गुहार

अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के सूरी गांव निवासी आंनद सिंह परिहार की दो अक्टूबर को दुबई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आनंद की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों मे प्रशासन से शव को वापस भारत लाने की गुहार लगाई है।

सूरी गांव के युवक की दुबई में संदिग्ध हालत में मौत

दो अक्टूबर को दुबई में अल्मोड़ा के ताड़ीखेत ब्लॉक के सूरी गांव निवासी आंनद सिंह परिहार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आंद की मौत की खबर उसके साथियों ने उसके परिजनों को दी। आनंद की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

प्रशासन से परजनों ने लगाई शव वापस लाने की गुहार

आनंद की मौत के चार दिन बाद भी उसका शव भआरत नहीं लायाजा सका है। चार दिन बाद भी आनंद का शव भारत नहीं पहुंचने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आनंद का शव भारत वापस लाने की गुहार लगाई है।

परिजनों ने लूटपाट के बाद उनकी हत्या का जताया अंदेशा

मिली जानकारी के मुताबिक सूरी गांव निवासी आंनद सिंह परिहारदुबई स्थित एक होटल में काम करते थे। रोज की तरह दो अक्टूबर को वो अपना काम खत्म कर होटल से कमरे पर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क पर उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने लूटपाट के बाद उनकी हत्या का अंदेशा जताया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें