तेलंगाना में शुरु हुई “मुख्यमंत्री नाश्ता योजना”, छात्रों को मिलेगा पौष्टिक आहार

तेलंगाना सरकार ने शुक्रवार से स्कूली बच्चों के लिए मुख्यमंत्री नाश्ता योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना का उद्देश्य लगभग 23 लाख सरकारी स्कूल के छात्रों को खाना खिलाना है। केटी रामा राव सहित तेलंगाना के मंत्रियों ने विभिन्न स्थानों पर योजना की औपचारिक शुरुआत की है।
कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए लागू
मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार यह योजना राज्य भर के 27,147 सरकारी स्कूलों में लागू की जाएगी। रामा राव ने कहा, नाश्ता बहुत पौष्टिक है। स्वाद भी बहुत अच्छा है। उन्होनें कहा कि मेनू में इडली-सांबर, गेंहू रवा उपमा, पूरी-आलू कोरमा, टमाटर सूप, खिचड़ी, बाजरा इडली और पोंगल समेत अन्य चीजें शामिल हैं। तमिलनाडु में इसी तरह की योजना कक्षा एक से पांच तक के स्कूली बच्चों के लिए लागू की जा रही है।
बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाने का प्रयास
बता दें कि एक सराकारी आदेश में कहा गया था कि यह योजना सभी कार्य दिवसों पर सरकारी और स्थानीय निकायों के स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्रों पर लागू है। यह योजना स्कूल जाने वाले बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाने के प्रयास में शुरू की जाएग। बच्चों में पोषण की सही मात्रा होना कामकाजी महिलाओं के लिए काफी चिंता का विषय है और इस योजना को माताओं के बोझ को कम करने के लिए किया जा रहा है।