करोड़ों लोग काम की तलाश में भटकने को मजबूर, गरीबों का अधिकार न छीने पीएम- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि गांवो में लोग मनरेगा के तहत काम की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन पीएम कांग्रेस की आलोचना करके चुनावी राज्यों में अपनी कमियों को छिपा रहे हैं।
गरीबों का आधिकार न छीनें पीएन- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम जितना चाहें कांग्रेस की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन उन्हें गरीबों का अधिकार नहीं छीनना चाहिए। उन्होनें आरोप लगाया कि घटती आय और बढ़ती महंगाई की वजह से गरीब रोजगार के अवसरों की तलाश में दर- दर भटकने को मजबूर हैं। जबकि मनरेगा की मांग बढ़ गई है और इसका बजट भी काफी कम हो गया है
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का एक्स पर पोस्ट
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा कि, , “ग्रामीण भारत में आर्थिक संकट इतना गहरा है कि सितंबर में मनरेगा की डिमांड 4 वर्षों में 30 फीसदी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री जी, इस बारे में कुछ करने के बजाय अपनी विकराल विफलताओं को भाषण तले छिपाने के लिए, चुनावी राज्यों में कांग्रेस को कोस रहें हैं।”
काम की तलाश में भटकने को मजबूर लोग
वहीं उन्होनें आगे लिखा कि बेतहाशा घटती घरेलू आमदनी और महंगाई की मार से करोंड़ो लोग मनरेगा में काम की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हैं। हालत ये है कि मनरेगा के बजट का केवल 4 फीसदी फंड ही बचा है। देश को याद है कि बजट 2023 में मोदी सरकार ने मनरेगा के बजट में 33 फीसदी कटौती की थी, जिसका परिणाम गरीब परिवार भुगत रहें हैं, विपक्ष शासित राज्यों का फंड भी बकाया है।” खरगे ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को जितना चाहे बुरा-भला कहिए, गरीबों का अधिकार मत छीनिए।