National

बीजेपी ने राहुल गांधी को बताया “नए युग का रावण”, लिखा भारत खतरे में, कांग्रेस भड़की

बीजेपी ने गुरुवार को राहुल गांधी को नए युग का रावण बताते हुए उन्हें दशानन के रूप में दर्शाते हुए एक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर को देखने के बाद कांग्रेस भड़क गई है और उन्होनें पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होनें कहा पार्टी इससे डरने वाली नहीं हैं।

राहुल गांधी की तस्वीर पर लिखा रावण

बता दें की बीजेपी ने एक्स पर कांग्रेस नेता की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि “नए युग का रावण है।” ‘वह बुरा है, धर्म विरोधी है, राम विरोधी है, उसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है। ग्राफिक्स के जरिए फिल्म के पोस्टर की तरह तैयार इस तस्वीर के शीर्ष पर लिखा गया है भारत खतरे में है’। साथ ही राहुल गांधी की तस्वीर पर रावण और तस्वीर के नीचे में ए कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन और जॉर्ज सोरोस द्वारा निर्देशित लिखा गया है। बता दें कि जॉर्ज सोरोस एक अमेरिकी अरबपति हैं और बीजेपी उनपर भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने का आरोप लगाती रही है।

कांग्रेस पार्टी ने किया पलटवार

वहीं बीजेपी के इस पोस्ट को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लिखा बीजेपी के आधिकारिक हैंडल पर राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाने वाले घटिया ग्राफिक्स के पीछे वास्तविक मंशा क्या है? इसका सपष्ट रुप से एक ही मकसद है- एक कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाना और भड़काना, जिनके पिता और दादी की हत्या उन ताकतों ने की थी जो भारत को तोड़ना चाहते थे।

हम डरने वाले नहीं हैं- कांग्रेस

उन्होनें एक्स पर दावा किया कि प्रधानमंत्री हर दिन झूठ बोलकर मानसिक रूप से बीमार होने और आत्ममुग्धता के विकार से पीड़ित होने का सबूत देना एक बात है। लेकिन अपनी पार्टी से इस तरह के घृणा से भरे कंटेंट बनवाना न केवल पूरी तरह से अस्वीकार्य है, बल्कि बेहद खतरनाक भी है। रमेश ने कहा, “हम डरने वाले नहीं है”।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें