UttarakhandAnkita Bhandari NewsBig News

Ankita Bhandari News: कांग्रेस करेगी महिला न्याय स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत

Ankita Bhandari News Hindi: कांग्रेस अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के मकसद से शुक्रवार को महिला स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत करने जा रही है।

कांग्रेस करेगी महिला न्याय स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत

Ankita Murder Case मामले में लगातार बीजेपी को घेर रही उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला अब उत्तराखंड का भ्रमण करेगी। दरअसल, बीते महीने सीएम आवास कूच के दौरान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अंकिता भंडारी को न्याय में देरी के आरोप में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। इस दौरान उन्होंने अपना सिर भी मुंडवाया था।

Ankita Bhandari को न्याय दिलाने के मुहीम : कांग्रेस

शुक्रवार से महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला न्याय स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी। ज्योति रौतेला ने खबर उत्तराखंड से बात करते हुए बताया कि देवप्रयाग के गंगा तट से यात्रा शुरू की जाएगी। इसके साथ सभी जिलों से होते हुए पौड़ी में यात्रा को संपन्न किया जाएगा।

भाजपा की पोल खोलने का किया जाएगा काम : ज्योति

महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ज्योति रौतेला का कहना है कि इस यात्रा के माध्यम से वह घर-घर जाकर लोगों से अंकिता को इंसाफ दिलाने की मुहिम में जोड़ने का काम करेंगी। भाजपा के राज में प्रदेश की बेटियों के साथ हो रहे शोषण को जनता के सामने लाने का काम करेंगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें