HighlightNational

सिक्किम आपदा में सौ से अधिक लोग लापता, दर्जनों पुल बहे, पीएम ने की समीक्षा

उत्तरी सिक्किम की ल्होनक झील में बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ ने 14 लोगों की जान ले ली है। वहीं सेना के 22 जवानों के साथ ही 102 लोग लापता बताए जा रहें हैं। सिक्किम सरकार ने ये जानकारी दी है।

बांध पर बढ़ा दबाव तो छोड़ा पानी फिर आया सैलाब

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात में तीस्ता नदी में जब पानी का तेज प्रवाह आया तो चुंगथांग बांध पर दबाव बढ़ गया। इससे बचने के लिए बांध के दरवाजे खोल दिए गए। इससे नदी में सैलाब आ गया।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक सड़क और पुल समेत अन्य बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान हुआ है। एक दर्जन से अधिक पुल ढह गए हैं, जिनमें से नौ सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधीन हैं और पांच राज्य सरकार के हैं। अब तक करीब 166 लोगों को बचाया गया है, जिनमें सेना का एक जवान भी शामिल है। वहीं हजार के करीब लोग अलग अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं।

पीएम मोदी ने की समीक्षा

सिक्किमम हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग से बात की और राज्य में अचानक आयी बाढ़ से उपजे हालात की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सेना के लापता जवानों की सलामती के लिए प्रार्थना की। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने सिक्किम की स्थिति की समीक्षा की और पर्यटकों और सुरंग में फंसे लोगों को निकालने पर जोर दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें