Big NewsUttarakhand

अवैध तरीके से हरे पेड़ काटने के मामले में होगी SIT जांच, वन मंत्री ने दिए निर्देश

बीते दिनों प्रदेश के चकराता और पुरोला टोंस वन प्रभाग में अवैध रूप से हरे पेड़ काटे जाने के मामला सामने आया था। इस मामले में अब एसआईटी जांच कराई जाएगी। वन मंत्री ने इसके आदेश दिए हैं।

हरे पेड़ काटने के मामले में होगी SIT जांच

चकराता और पुरोला टोंस वन प्रभाग में हरे पेड़ काटने के मामले में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने एसआईटी जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले के लालकुआं में वन विकास निगम में लकड़ी की नीलामी में हेर-फेर मामले में भी एसआईटी जांच होगी।

वन मंत्री ने दिए SIT जांच के आदेश

बीते दिनों चकराता वन प्रभाग में देवदार के सैकड़ों हरे पेड़ काटे जाने का खुलासा हुआ था। इस मामले में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने एसआईटी जांच के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इस मामले में मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल के नेतृत्व में विभागीय टीम जांच फिलहाल जांच कर रही है।

आउटसोर्स कर्मियों के मामले में भी होगी उच्चस्तरीय जांच

वन विकास निगम में आउटसोर्स पर रखे कर्मियों के मामला भी उठा था। अब इस मामले की भी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। बता दें कि अवैध पेड़ कटान मामले में वन निगम के नौ से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें