AlmoraBig News

Almora news: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, सात बच्चे समेत एक शिक्षक घायल

Almora School Car Accident News: अल्मोड़ा से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। स्कूल के बच्चों से भरी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक शिक्षक समेत सात बच्चे घायल हो गए।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार (Car Accident)

हादसा गुरुवार सुबह टाटिक रोड के पास का बताया जा रहा है। स्कूल के बच्चों से भरी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में सात बच्चे समेत एक शिक्षक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सात बच्चे समेत एक शिक्षक घायल

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू कर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल शिक्षक और बच्चों को इलाज के लिए बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुंचाया गया है।

एक बच्चे की हालत गंभीर

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक सभी घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button