National

कई पुलिस वालों को धमकाने वाली मोना निकली फर्जी थानेदार, झूठ बोलकर ली पुलिस ट्रेनिंग, झाड़ा खाकी का रौब

सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में पास नहीं हो पाई तो फर्जी पुलिस थानेदार बनकर ट्रक ड्राइवर की बेटी न सिर्फ खाकी वर्दी को धोखा देती रही बल्कि असली थानेदारों को धमकाती भी रही। मोना बुगालिया नाम की यह युवती ने बिना भर्ती परीक्षा पास किए राजस्थान पुलिस अकादमी में 2 साल तक पुलिस की ट्रेनिंग तक ले ली। साथ ही सोशल मीडिया पर बड़े- बड़े पुलिस अफसरों के साथ फोटो खिचंकर सोशल मीडिया पर डालती भी रही। लेकिन जब मोना का राज खुला तो अब जगह – जगह भागी फिर रही है।

जानकारी के अनुसार बीते 29 सितंबर को मोना बुगालिया नाम की युवती के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया, जिसमें बताया गया कि मोना 11 सितंबर से 23 सितंबर तक सेंडविच कोर्स में फर्जी सब-इंस्पेक्टर बनकर ट्रेनिंग करने आई थी। इसी आरोप पर उस पर आईपीसी धारा 419, 468, 469 व 66DIT ACT और धारा 61 राजस्थान पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।

सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में हुई फेल

रिपोर्ट में बताया गया है कि नागौर जिले के निम्बा के बास की रहने वाली मोना बुगालिया सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी लेकिन उसका चयन नहीं हुआ है। 3 साल पहले जब परिणाम आया तो मोना ने खुद को सब-इंसपेक्टर में चयनित होने की झूठी खबर गांव में फैलाई।

फर्जी तरीके से ली पुलिस सेंटर में ट्रेनिंग

वहीं राजस्थान पुलिस एकेडमी में असली चयनित सब इंस्पेक्टर के बैच 48 की ट्रेनिंग 9 जुलाई 2021 से 4 सितंबर 2022 तक हुई। इसके बाद 5 सितंबर 2022 से 10 सितंबर 2023 तक फील्ड ट्रेनिंग हुई। ठीक इसी के आस-पास स्पोर्ट्स कोटे के भी सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग चल रही थी। लेकिन फर्जी मोना इतनी शातिर थी की बाकी केंडिडेट्स को गुमराह कर दोनों को अलग-अलग जानकारियां देकर दो साल तक फर्जी तरीके से पुलिस सेंटर में ट्रेनिंग लेती रही। इस बीच किसी भी अधिकारी को मोना पर शक नहीं हुआ। मोना आरपीए ट्रेनिंग सेंटर में अलग-अलग बैच केंडिडेट्स के ट्रेनिंग करने के कंफ्यूजन का फायदा उठा धौंस जमाने लगी।

पकड़ी गई तो हुई फरार

जानकारी के अनुसार एक दिन सब इंस्पेक्टर के व्हाट्सएप ग्रुप में किसी टॉपिक को लेकर चर्चा हुई तभी मोना ने दूसरे सब इंस्पेक्टर को ट्रेनिंग सेंटक से बाहर निकलवाने की धमकी दी। इसके बाद सब इंस्पेक्टर ने उच्च स्तर पर शिकायत की तो बैच में मोना का नाम दूर-दूर तक नहीं था। जबकि वो थानेदाक की वर्दी पर ट्रीटमेंट तक लेने लगी। यही नहीं पूर्व डीजीपी से लेकर वर्तमान एडीजी क्राइम तक के साथ तस्वीरें खिंचवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मोना में सुर्खियों में आ गई। यहीं लाइमलाइट मोना के लिए मुसीबत बनी और अब पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है।   

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें