Pauri Garhwal NewsBig News
Tiger Attack in Pauri: घास काटने गई थी महिला, बाघ ने बनाया शिकार, झाड़ियों में अटका मिला शव

Pauri Garhwal News: पौड़ी में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते मंगलवार को खेतों में सटे जंगल में घास लेने गई महिला को बाघ ने अपना शिकार बनाया है। महिला का शव झाड़ियों से लटका हुआ मिला।
बाघ ने बनाया महिला को शिकार (Tiger Attack)
घटना नैनीडांडा ब्लॉक के गुणिया गांव की है। मृतका की पहचान बिगारी देवी (46) पत्नी स्व. सुरजीत सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है महिला मंगलवार को गांव से करीब आधा किमी दूर खेतों में घास काटने के लिए गई हुई थी। लेकिन शाम तक भी घर घर नहीं लौटी। जिसके बाद महिला के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
झाड़ियों में अटका मिला महिला का शव
खोजबीन के दौरान महिला का शव जंगल में झाड़ियों से अटका मिला। जानकारी के अनुसार गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्पप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि अंधेरा होने के चलते महिला का शव झाडि़यों से देर रात निकाल लिया गया है।