Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

कैसीनो कांड : कांग्रेस नेताओं ने किया SP का घेराव, कहा असल गुनहगारों को बचाने का हो रहा प्रयास

नैनीताल के ज्योलिकोट में होटल रिवर व्यू में जुआ कैसीनो और बार का खुलासा होने के बाद कांग्रेस ने इस मामले के पीछे असल गुनहगारों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं ने किया एसपी का घेराव

हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदेश के नेतृत्व में आज दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी का घेराव किया। विधायक सुमित ह्रदयेश ने कहा की उत्तराखंड में नेपाल का कल्चर नहीं आने दिया जायेगा। उन्होंने मांग की है की कैसीनो कांड के पीछे जो भी सफेदपोश सत्ता से जुड़े असल गुनहगार संचालक हैं उनका नाम जनता के सामने आना चाहिए।

पुलिस को निष्पक्षता से करना चाहिए काम : सुमित

सुमित ह्रदयेश ने कहा कि पुलिस को अपना काम निष्पक्षता के साथ करना चाहिए ताकि उत्तराखंड की जनता अपने आप को सुरक्षित समझे। क्योंकि उत्तराखंड के अंदर सत्ता तो आती-जाती रहेगी। लेकिन गोरखधंधा करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

गुनहगारों के नाम सामने नहीं आए तो आंदोलन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस मामले से छुटकारा पाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं और यदि सत्ता के दबाव में आकर पुलिस ने असल गुनहगारों के नाम उजागर नहीं किये तो यह पुलिस की उदासीनता कहलाएगी और कांग्रेस इसको लेकर बड़ा आंदोलन करेगी।

मामले को लेकर जारी है जांच

वहीं मामले को लेकर एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि पूरे मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी हिसाब से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें