National

महाराष्ट्र में नादेड़ के सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, कैबिनेट में होगी चर्चा

महाराष्ट्र में नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 12 शिशुओं समेत 24 लोगों की मौत का मामला सामने आया है जो स्वास्थ्य विभाग पर भी बड़े सवाल खड़े करता है। महाराष्ट्र कैबिनेट में इस घटना को लेकर आज मामले में चर्चा होगी। कैबिनेट इस घटना को लेकर जांच समिति बनाने पर फैसला कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार नांदेड़ घटना पर महाराष्ट्र सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि छोटे बच्चों की संख्या 4-5 थी। उन्होनें कहा कि मुझे बताया गया कि दवाईयों, डॉक्टरों की कोई कमी नहीं थी, इसके बावजूद ऐसा क्यों हुआ इसका हम जायजा करेंगे। इस मामले में समिति गठित की गई है, हमारे कमिश्नर और डायरेक्टर वहां गए हैं, मैं भी वहां जा रहा हूं।

पिछले 24 घंटे में 24 मौत

बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 24 लोगों की नांदेड़ सरकारी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है। इनमें 12 शिशु है। इनमें कुछ स्थानीय निजी अस्पतालों से यहां भेजे गए थे। शेष जान गंवाने वाले मरीज वयस्क थे, जिनकी विभिन्न कारणों से मौत हुई।

मेडिकल कॉलेज के डीन ने दी सफाई

वहीं सरकारी मेडिकल कॉलेज नांदेड़ के डीन श्यामराव वाकोडे ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 24 लोगों की जान चली गई। पिछले 24 घंटों में लगभग 12 बच्चों की मौत हो गई। ये बच्चे अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित थे। वयस्कों में 70-80 वर्ष की आयु के आठ मरीज थे। उन्हें मधुमेह, लीवर और गुर्दे की समस्याएं थीं। मरीज आमतौर पर गंभीर स्थिति में यहां आते हैं। दवाओं या डॉक्टरों की कोई कमी नहीं थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें