National

भारत ने कनाडा को अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाने का दिया आदेश

भारत ने कड़ा रूख अपनाते हुए कनाडा से अपने 41 राजनयिकों को वपस बुलाने को कहा है। भारत देश ने कनाडा से कहा है कि वो 10 अक्टूबर तक 41 राजनयिकों को वापस बुलाए।  

बता दें कि पिछले हफ्ते कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने एक बयान देकर भारत सरकार पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। हालांकि भारत ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बेतुका और प्रेरित बताया है।

राजनयिक छूट को रद्द करने की धमकी

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार भारत ने कनाडा के उन राजनियकों की राजनयिक छूट को रद्द करने की धमकी दी है, जिन्हें 10 अक्टूबर के बाद देश छोड़ने के लिए कहा गया है। कनाडा के भारत में 62 राजनयिक मौजूद हैं। भारत ने कहा है कि कनाडा के राजनयिकों की कुल संख्या 41 तक कम की जानी चाहिए।

विदेश मंत्रालयों की नहीं आई प्रतिक्रिया

हालांकि भारत और कनाडा विदेश मंत्रालयों ने इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि कनाडा ने पहले अपने यहां भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा और धमकी का माहौल बनाया।उन्होंने कहा कि कनाडा में सिख अलगाववादी समूहों की मौजूदगी ने नई दिल्ली को निराश किया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने उठाया मुद्दा

वहीं, कुछ दिनों पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक के दौरान ये मुद्दा उठाया था। ब्लिंकन ने कहा कि घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। गौरतलब है कि कनाडा ने अभी तक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के दावे का समर्थन करने के लिए कोई सार्वजनिक सबूत उपलब्ध नहीं करवाया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें