National

राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, गोल्डन टैंपल मे मत्था टेक लंगर और स्वैच्छिक सेवा की

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी सोमवार को अचानक अमृतसर के गोल्डन टैंपल पहुंचे। इस दौरान उन्होनें हरमंदिर साहिब में माथा टेका। राहुल गांधी ने सिर पर पगड़ी की जगह नीले रंद का पटका बांधा हुआ था।

कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने पहले ही एक्स पर पोस्ट कर बता दिया था कि राहुल गांधी गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के लिए अमृतसर आ रहे हैं। साथ ही उन्होनें पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह शारीरिक रूप से मंदिर के पास इकट्ठे न हो। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह राहुल गांधी की निजी और आध्यात्मिक यात्रा है और उनकी निजता का सम्मान करें।

लंगर और स्वैच्छिक सेवा की

वहीं अमृतसर में राहुल गांधी ने दर्शन करने के बाद लंगर और स्वैच्छिक सेवा भी की। वो बर्तन धोने की सेवा में करते नजर आए।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें