Big NewsPithoragarh NewsRahul Gandhi News

राहुल गांधी भी पहुंच सकते हैं पिथौरागढ़, व्यास घाटी से शुरू कर सकते हैं भारत जोड़ो यात्रा

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पीएम मोदी का दौरा प्रस्तावित है। इसी बीच कांग्रेस में भी हलचल देखने को मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी भी पिथौरागढ़ पहुंच सकते हैं। वो भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत यहीं से कर सकते हैं।

राहुल गांधी भी पहुंच सकते हैं पिथौरागढ़

पीएम मोदी के प्रस्तावित पिथौरागढ़ दौरे के बाद अब राहुल गांधी के पिथौरागढ़ आने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी पिथौरागढ़ की चीन सीमा से लगी व्यास घाटी से भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही राहुल गांधी पिथौरागढ़ आ सकते हैं।

जल्द शुरू होने वाला है भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण

सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही उत्तराखंड में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने दस दिन यात्रा में देने का भरोसा दिया है। जिसके बाद से राहुल गांधी के पिथौरागढ़ आने की चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

आदि कैलाश के दर्शन कर वापस लौटे कांग्रेसी

बता दें कि कांग्रेस का एक दल पीएम मोदी के पिथौरागढ़ दौरे से पहले पीसीसी सदस्य रणजीत रावत के नेतृत्व में आदि कैलाश, पार्वती सरोवर, ओम पर्वत के दर्शन कर लौट आया है। बताया जा रहा है कि आदि कैलाश जाने के बहाने कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने गए थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें