Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ा मिला गुलदार का शव, वन विभाग में मचा हड़कंप

पोखरी- रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग के पास सड़क किनारे गुलदार का शव संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ा मिला। घटना की सूचना के बाद से ही वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल वन-विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ा मिला गुलदार का शव

घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर मयाणी के पास गुलदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज के वन दरोगा आनंद सिंह रावत अपने टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। और गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए नंदप्रयाग भेज दिया गया है।

एक साल बताई जा रही गुलदार की उम्र

जानकारी के अनुसार वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मृतक मादा गुलदार है और दूसरे मादा गुलदार के साथ लड़ने के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक गुलदार की उम्र लगभग एक साल तक होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें