Uttarakhand Chamoli NewsBig News

आकाशीय बिजली की चपेट में आए एक ही परिवार के चार लोग, दो की मौत

चमोली से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नंदानगर विकासखंड के सरपाणी गांव के तालुरीतोक में वज्रपात होने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे भी आकाशीय बिजली में झुलस गए हैं।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

घटना शुक्रवार रात सवा नौ के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सरपाणी गांव के तालुरीतोक में नरेंद्र लाल के मकान में वज्रपात हुआ। हादसे के दौरान मकान में नरेंद्र राम व उसके छोटा भाई के परिवार के 14 सदस्य मौजूद थे। घर में बैठकर सब लोग आपस में बातचीत कर रहे थे।

परिजनों में कोहराम

अचानक वज्रपात होने से हेमा देवी (33) पत्नी नरेंद्र राम और जयप्रकाश (29) पुत्र दीवानी राम सलोनी पुत्री नरेंद्र लाल और सुहानी नरेंद्र लाल झुलस गए। आनन -फानन में ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदागनर पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने देवर जयप्रकाश और भाभी हेमा को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों बच्चियां की हालत बेहतर है।घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें