Big NewsUdham Singh Nagar News

रेलवे ट्रैक पर युवक घुमा रहा था कुत्ता, ट्रेन से कटकर मौत

उउधम सिंह नगर जिले में एक युवक रेलवे पटरी पर कुत्ता घुमा रहा था। इसी दौरान वहां से ट्रेन गुजरी। जिस से कटने के कारण युव की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

उधम सिंह नगर जिले में हंस विहार काॅलोनी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर एक युवक रात को रेलवे पटरी पर कुत्ता घुमा रहा था। इसी दौरान उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

कुत्ता घुमाने के लिए रेलवे ट्रैक पर गया था युवक

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अंबिका विहार निवासी प्रियांशु (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात को वो कुत्ता घुमाने के लिए रेलवे ट्रैक पर गया था। अचानक रेलवे ट्रैक ट्रेन आने से प्रियांशु उसकी चपेट में आ गया। जिसे से उसकी मौत हो गई।

इसी साल 12 वीं की परीक्षा की थी पास

बताया जा रहा है कि जब काफी देर तक कुत्ता घुमाकर युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीज शुरू की। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। जिसके बाद इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस की जांच के बाद पुलिस को युवक का शव पटरी पर मिला।

युवक का सिर और पैर कटे हुए थे। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक के पिता सिडकुल में नौकरी करते हैं। उसकी एक छोटी बहन भी है। युवक ने इसी साल 12 वीं परीक्षा पास की थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें