Dehradun NewsHighlight

प्रदेशभर में चल रहा स्वच्छता अभियान, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया श्रमदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान के बाद गांधी जयंती से एक दिन पहले देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी देहरादून के विभिन्न स्थानों पर चल रहे अभियान में शामिल हुए और झाड़ू लगाकर स्वच्छता में श्रमदान दिया। इसके साथ ही अभियान में शामिल लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया श्रमदान

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को स्वच्छता अभियान में राजेंद्र नगर और बिन्दाल पुल में स्वच्छता भारत अभियान की 9वीं वर्षगांठ पर भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण विभाग, देहरादून द्वारा आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण कर लोगों को शपथ भी दिलाई।

अभियान के तहत किया डस्टबिन का वितरण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढीकैन्ट में छावनी परिषद द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को डस्टबिन भी वितरण किया। जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान में आज देशभर के साथ ही प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

ऊंचाइयों को छूं रहा है देश : जोशी

जोशी ने कहा पीएम मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है देश लगातार नई ऊंचाइयों को छूं रहा है। पीएम मोदी ने समाज के हर वर्ग की चिंता की है। उन्होंने कहा पहले पर्यावरण मित्रों को सफाई कर्मी कहा जाता था। उन्हे पर्यावरण मित्र जैसे सम्मान जनक नाम पीएम मोदी ने दिया है।

अपने घर से करनी चाहिए सफाई की शुरुवात : जोशी

गणेश जोशी ने कहा सफाई की शुरुवात अपने घर से करनी चाहिए। समाज का वह वर्ग जो समाज में सफाई करते हैं उनकी चिंता करने की आवश्यकता है। भारत की स्वच्छता देश के सभी परिवारजनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें जनभागीदारी बहुत ही अहम है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें