Big NewsPauri Garhwal News

एनएच-58 पर दर्दनाक हादसा, बस और बोलरो में भिड़ंत, दो तीर्थयात्रियों की मौत, सात घायल

रविवार सुबह नेशनल हाईवे- 58 पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट बस और बोलेरो वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात गंभीर रूप से घायल हैं।

एनएच-58 पर दर्दनाक हादसा, दो की मौत

नेशनल हाईवे- 58 पर एक बस और एक बोलरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे बोलेरो सवार यात्री

मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-58 पर ऋषिकेश से जा रही एक बस से बोलरो की टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार दो तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें