Dehradun NewsBig News

इस जगह सड़ी गली हालत में मिला शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। सहारनपुर मार्ग पर लाल पुल के नीचे बिंदाल में एक युवक का शव सड़ी गली हालत में मिला और शव में कीड़े पड़े हुए थे। फिलहाल अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।

सड़ी गली हालत में मिला युवक का शव

जानकारी के मुताबिक एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने बिंदाल नदी से दुर्गंध आने की शिकायत की थी। कुछ देर बाद लोगों ने देखा की पानी में आधा डूबा हुआ एक शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की शव की हालत बेहद खराब थी और उसमें कीड़े तक पड़ चुके थे।

युवक के शिनाख्त के प्रयास जारी

पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक ने जींस और शर्ट पहनी हुई है और उसके हाथ में अंग्रेजी में शिव और पंजे के ऊपरी हिस्से में ओम की आकृति गुदी हुई है। फिलहाल युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

सात से आठ दिन पुराना बताया जा रहा शव

एसपी सिटी ने बताया की युवक की हत्या से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। देहरादून और आसपास के जिलों में युवक की तस्वीर भेज दी गई है। देखा जा रहा है युवक की कोई गुमशुदगी तो दर्ज नहीं है।

जानकारी के मुताबिक जिस जगह शव मिला वह बाजार चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव करीब सात से आठ दिन पुराना लग रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

एसपी सिटी ने बताया कि युवक के शव से फिलहाल कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल शिनाख्त होने तक 72 घंटे तक शव को मोर्चरी में ही रखा जाएगा। पुलिस की टीम मामले की गहना से जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें