
प्रदेश में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर बीते एक महीने से कांग्रेस सरकार को घेरती हुई नजर आ रही है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि डेंगू को लेकर वो मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव और महापौर के ख़िलाफ़ मुकदमा लिखायेंगे।
CM, स्वास्थ्य मंत्री और सचिव व मेयर के खिलाफ दर्ज कराएंगे केस
डेंगू को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर होते हुए नजर आ रही है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी का बड़ा बयान सामने आया है। जिसे से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने कहा है कि वो डेंगू को लेकर वो मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव और महापौर के ख़िलाफ़ मुकदमा लिखायेंगे।
डेंगू से पीड़ित हुए थे नवीन जोशी
आपकों बता दें कि नवीन जोशी को कुछ समय पहले डेंगू हुआ था। उनका कहना है कि उनका डेंगू के इलाज में 14 लाख रूपए का खर्च आया है। उसका जिम्मेदार कौन है। उनका कहना है कि उनको और प्रदेश के सैकड़ों लोगों को डेंगू हुआ उसके जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव और मुख्यमंत्री हैं। इसके लिए में उन्हें जल्द ही नोटिस भेजूंगा।
देहरादून में डेंगू फैलने के लिए सरकार जिम्मेदार
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी का कहना है कि राजधानी दून में और प्रदेश में डेंगू फैलने के लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि देहरादून में डेंगू की स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव और मेयर बोलते रहे कि स्थिति कंट्रोल में है।