Big NewsUttarakhand Chamoli News

चमोली में दर्दनाक हादसा, बिजली गिरने से दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चमोली में आकाशीय बिजली गिरने के कारण एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। देवर-भाभी की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

आकाशीय बिजली गिरने से देवर भाभी की मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। यहां बिजली गिरने से देवर भाभी की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बिजली घर पर गिरी जिस से घर में मौजूद देवर-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

दोनों घर में अलग-अलग कमरों में थे मौजूद

मिली जानकारी के मुताबिक चमोली जिले के नंदानगर के सरपानी गांव में बिजली गिरने एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों देवर भाभी थे जो कि हादसे के वक्त अलग-अलग कमरों में मौजूद थे। जबकि घटना में दो लोग हेमा देवी (33) और जयप्रकाश (29) झुलस गए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें