Haridwar NewsBig News

एडिशनल जज की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा हड़कंप

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। लक्सर के एडिशनल जज की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

एडिशनल जज की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को अरविंद नाथ त्रिपाठी (42) निवासी गोरखपुर बाथरूम में मृत पाए गए। अरविंद नाथ त्रिपाठी लक्सर में अपर जिला जज के पद पर तैनात थे। वह लक्सर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी अल्मोड़ा में एडीजे के पद पर तैनात है।

बेटी के जन्मदिन के दिन जज की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को उनकी बेटी का जन्मदिन भी था। उन्होंने सुबह अपनी बेटी से बात भी की थी। कुछ ही देर बाद उनकी मौत की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को उन्हें एक कार्यक्रम में भी शामिल होना था।

बाथरूम में अचेत अवस्था में मिले

अरविंद नाथ त्रिपाठी अपनी बेटी से बात करके नहाने के लिए बाथरूम गए थे। काफी देर तक वो बाहर नहीं आए तो कर्मचारी की सूचना पर दरवाजे को तोडा गया। जहां बाथरूम में अरविंद नाथ अचेत अवस्था में पड़े हुए थे।

परिजनों में मचा हड़कंप

आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से उनके परिजनों में शोक की लहर है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें