HighlightUttarakhand

विस अध्यक्ष ने की सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात, ट्रेन को स्वीकृत कराने पर जताया आभार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने शुक्रवार को सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान ऋतू खंडूरी ने कोटद्वार और दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन को स्वीकृत कराने पर सांसद का आभार जताया।

सांसद अनिल बलूनी का जताया आभार

शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके नई दिल्ली में स्थित आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अध्यक्ष ने कोटद्वार और दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन को लेकर खुशी जाहिर करते हुए सांसद का आभार व्यक्त किया। बता दें ऋतू खंडूरी वर्तमान में कोटद्वार की विधायक भी है।

सांसद की पहल पर स्वीकृत हुई ट्रेन

सांसद अनिल बलूनी की पहल पर कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच प्रस्तावित सीधी नई एक्सप्रेस ट्रेन को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। रेल मंत्री ने इसकी जानकारी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को पत्र लिखकर दी है। अब जल्द ही कोटद्वार से दिल्ली के बीच यह ट्रेन चल सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें