मेनका गांधी के खिलाफ कोलकाता इस्कॉन करेगा 100 करोड़ की मानहानि का दावा, भेजा नोटिस

मेनका गांधी ने हाल ही में इस्कॉन को लेकर अपना बयान जारी किया था, जिसे लेकर अब उनकी परेशानी बढ़ सकती है। इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने कहा है कि वह मेनका गांधी के खिलाफ सौ करोड़ रूपये का मानहानि का दावा करेंगे।
मेनका गांधी का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- राधारमण
कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने मेनका गांधी के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। उन्होनें कहा कि वह मेनका गांधी के खिलाफ सौ करोड़ रूपये की मानहानि का दावा करेंगे। आखिर कोई बिना किसी तथ्य के ऐसा झूठा आरोप कैसे लगा सकता है? राधारमण दास ने कहा कि मेनका गांधी का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इससे दुनियाभर में फैले हमारे अनुयायियों को दुख पहुंचा हैं।
मेनका गांधी का विवादित बयान
बता दें कि मेनका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्सियसनेस की गौशालाओं में कसाईयों को गायें बेची जाती हैं। गांधी ने कहा कि इस्कॉन ने गौशालाएं बनाकर उनसे खूब फायदा मिला है और इसके आधार पर सरकार से भी जमीन के रूप में बड़ा फायदा मिला है। इस्कॉन अपनी सभी गायों को कसाईयों को बेच रहा है और उनसे ज्यादा कोई ऐसा नहीं कर रहा है। मेनका गांधी जानवरों के अधिकारों के लिए लड़ती रही हैं।