Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

हल्द्वानी : बदमाशों ने किया दरोगा के घर में हाथ साफ, ऐसे दिया घटना को अंजाम, केस दर्ज

हल्द्वानी में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। इस बार बदमाशों ने रिटायर्ड दरोगा के घर से लाखों का माल साफ कर दिया। चोरी के दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। चोरों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए वारदात को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरे तक को नष्ट कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बदमाशों ने किया रिटायर्ड दरोगा के घर में हाथ साफ

जानकारी के मुताबिक बसंत कुमार निवासी रटीओ रोड उदयलालपुर का पूरा परिवार नैनीताल में नंदा देवी का मेला देखने गया हुआ था। बदमाशों ने इसी का फायदा उठाकर घर से लाखों का माल साफ कर दिया। इतना ही नहीं चोरों ने मंदिर में रखे रुपए को भी नहीं छोड़ा।

नंदा देवी का मेला देखने गया था पूरा परिवार

बता दें बसंत कुमार पांडे साल 2021 में डीआईजी कैंप कार्यालय से दरोगा पद से रिटायर्ड हुए थे। वर्तमान में वह अपनी पत्नी दया पांडे के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है बीते 23 सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ नंदा देवी का मेला देखने के लिए नैनीताल गए हुए थे। 27 सितंबर को उनके पड़ोसी सोनू ने फोन कर बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं

चोरों ने किया लाखों का माल साफ

जानकारी के अनुसार रिटायर्ड दरोगा ने बताया कि चोरों ने घर में पांचों कमरे खंगाले हैं। घर में उनकी पत्नी और दोनों बहुओं के गहने थे जो चोर चुरा कर ले गए। इसके साथ ही आठ हजार की नकदी साफ कर ली। चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर को पहले ही तोड़ दिया। फिर पानी से भरी बाल्टी उस पर डाल दी।

आरोपितों की तलाश जारी

जानकारी के मुताबिक मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें