Haridwar NewsBig News

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड मिलकर करते थे जिस्मफरोशी का धंधा

दिल्ली से हरिद्वार आकर सेक्स रैकेट चलने वाले प्रेमी युगल को एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल) और हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एक ग्राहक को भी पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों के पास से एक बैग, आपत्तिजनक वस्तु और 4200 रुपए की नकदी भी बरामद हुई है।

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

आरोपियों की पहचान अमन राय निवासी महिला कॉलोनी थाना गांधीनगर दिल्ली, आदिल मलिक (ग्राहक) निवासी किशन कुंज लक्ष्मी नगर दिल्ली और युवती निवासी आनंद विहार मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी। प्रेमी युगल लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं।

गर्लफ्रेंड से करवाता था जिस्मफरोशी का धंधा

जांच में सामने आया की युवक अपनी प्रेमिका से भी जिस्मफरोशी का धंधा करवाता था। इसके अलावा दोनों के संपर्क में दिल्ली की कई कॉलगर्ल थी। पूछताछ में प्रेमी युगल ने कबूला कि कम समय में अधिक पैसे कमाने के लालच में इस धंधे में उतर गए थे।

आरोपियों के साथ एक ग्राहक भी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के SSP प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिस पर एएचटीयू की टीम को निर्देश दिए गए थे।

CO ज्वालापुर निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में एएचटीयू प्रभारी राकेंद्र कठैत व ज्वालापुर कोतवाली टीम ने पुराना रानीपुर मोड पर टिबड़ी अंडरपास के पास से ग्राहक से डील कर रहे युगल को पकड़ लिया।

ग्रहकों से करते थे ऑनलाइन संपर्क

कोतवाली लेकर दिनों से पूछताछ की गयी तो आरोपितों ने बताया की दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। काफी दिन से दोनों ज्वालापुर क्षेत्र में किराये के मकान पर रह रहे थे। आरोपितों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है। दोनों आरोपित ऑनलाइन ही ग्राहकों से संपर्क करते थे।

अधिक पैसे कमान के चक्कर में गर्ल फ्रेंड को धंधे में उतारा

सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने बताया कि प्रेमी युगल जस्ट डायल के माध्यम से ग्राहक से संपर्क करते थे। युवती के संपर्क में दिल्ली एनसीआर की कई अन्य युवतियां भी थी। जिनके फोटो उसके मोबाइल से मिली है। जबकि हरिद्वार के आसपास के कई ग्राहकों का भी नाम सामने आया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें