National

29 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक भारत में कई जगह बरसेंगे बादल, जानें अपने राज्य का हाल

पूर्वी भारत में बारिश का एक नया दौर शुरु हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 29 सिंतबर से 2 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई हैं।

दिल्ली में छाएंगे बादल

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश

वहीं आज से 1 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और गंगीय पश्चिम में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 सितंबर से दो अक्टूबर के दौरान बिहार और झारखंड में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई हैं। इसी के साथ ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई हैं।

महाराष्ट्र में बदलेगा मौसम  

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज से 1 अक्टूबर के दौरान कोंकण, गोवा और मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में हल्की से मध्मय भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पूर्वोतर राज्यों में बरसेंगे बादल

वहीं पूर्वोतर राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में आज से 2 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश होगी। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें