Uttarkashi NewsBig News

Uttarkashi news: गंगोत्री हाईवे पर पलटा सवारियों से भरा वाहन, यात्रियों में मची चीख पुकार

Uttarkashi news today: उत्तरकाशी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। Gangotri Highway पर सवारियों से खचाखच भरा मैक्स वाहन हाईवे पर पलट गया। घटना के दौरान वाहन में मौजूद यात्रियों में में चीख पुकार मच गई।

Gangotri Highway पर पलटा सवारियों से भरा वाहन

हादसा गुरुवार दोपहर Gangotri Highway धरासू के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुराना धरासू थाने के पास मलबा आने से मार्ग करीब डेढ़ घंटे तक यातायात के लिए बाधित रहा। जिस वजह से यात्री जाम में फंसे रहे। इस दौरान वहां से गुजरते वक्त सवारियों से खचाखच भरा मैक्स वाहन सड़क पर ही पलट गया।

सुरक्षित बताए जा रहे सभी यात्री

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने सड़क पर पलटे वाहन से सभी सवारियां को बाहर निकाला। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वाहन में बैठे यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आई। सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें