Big NewsDehradun News

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, संचालक गिरफ्तार

रायवाला पुलिस ने क्षेत्र में होटल की आड़ में देह व्यापार करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही होटल से पुलिस ने तीन लड़कियों को मुक्त करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।

होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

थाना रायवाला पुलिस ने बुधवार रात क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायवाला में बिष्ट होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। जिसके बाद पुलिस ने होटल में छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस ने युवक से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है।

मैनेजर के मोबाइल से मिली लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीर

युवक की पहचान आनंद सिंह निवासी थराली चमोली और वर्तमान पता बिष्ट फैमिली रेस्टोरेंट के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पूछताछ में लड़कियों को देह व्यापार के लिए लाए जाने की बात सामने आई। होटल मैनेजर आनंद के मोबाइल से कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीर और कई संदिग्ध नंबर भी मिले।

नहीं कराया था युवक का सत्यापन

मुक्त कराई गई तीनों लड़कियां हरिपुरकलां मोतीचूर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक करीब छह महीने से किराए पर होटल चला रहा है। लेकिन अभी तक भवन स्वामी ने उसका सत्यापन नहीं कराया था।

कॉलगर्ल की फोटो भेजने के बाद तय होती थी रकम

जानकारी के मुताबिक कॉलगर्ल की फोटो पहले ग्राहक को सोशल मीडिया के माध्यम से भेजी जाती थी। तभी उनकी रकम तय होती थी। कॉलगर्ल का चयन होने के बाद ग्राहक से एडवांस में पैसे ले लिए जाते हैं। उसके बाद ही कॉलगर्ल को भेजा जाता था।

युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी निरीक्षक होशियार सिह पंखोलीने बताया कि आरोपित होटल मैनेजर के विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें