Udham Singh Nagar NewsHighlight

खाना खाकर कर रहा था व्यक्ति आराम, भरभराकर गिरी छत, मलबे में दबने से मौत

उधमसिंह नगर के मोहल्ला पुलिस थाना में मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति पेशे से आटा मिल में चालक था।

मलबे में दबकर व्यक्ति की मौत

मृतक की पहचान मदन गोपाल शर्मा (58) निवासी मोहल्ला पुलिस थाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है व्यक्ति ड्यूटी के बाद खाना खाने के लिए दोपहर में घर आया हुआ था। खाना खाने के बाद व्यक्ति कुछ देर आराम करने के लिए अपने कमरे में जाकर सो गया। तभी अचानक छत से भरभराकर मलबा आ गिरा।

मलबे की चपेट में आकर बुरी तरह घायल

व्यक्ति मलबे की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर व्यक्ति के परिजन उसके कमरे में पहुंचे। परिजनों ने व्यक्ति के ऊपर से मलबा हटाया और बेहोशी की हालत में इलाज के लिए काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक का शव

जानकारी के मुताबिक सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर आरएसआई खुशाल सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। बता दें मदन गोपाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें