Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

हल्द्वानी में अजगर ने तीन साल के कुत्ते को जिंदा निगला, देखने वालों की अटकी सांस

हल्द्वानी वन प्रभाग के नंधौर रेंज से 17 फीट के विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया गया। जिसने भी अजगर को देखा मानो उसकी सांसें अटक गई हो। बता दें गांव में ग्रामीणों ने अजगर देखा था। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल था।

वन विभाग की टीम ने किया अजगर का रेस्क्यू

जानकारी के मुताबिक भवान दास निवासी चोरगलिया ने खेत में 17 फीट लंबा अजगर देखा था। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल था। स्थानीय निवासी ने घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी। घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अजगर की तलाश शुरू की।

अजगर ने तीन साल के कुत्ते को जिंदा निगला

वन विभाग की टीम ने सोमवार को नंधौर रेंज से विशालकाय अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है। बता दें अजगर ने इलाके के ही तीन साल के कुत्ते को जिंदा निगल लिया था। मौके पर मौजूद लोग यह देखकर हैरान हो गए। अजगर के रेस्क्यू के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें