Haridwar NewsHighlight

खजूर से भरे चलते ट्रक में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा ड्राइवर

रूड़की के मंगलौर क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार बाईपास पर एक खजूर से भरे चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। किसी तरह ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

खजूर से भरे चलते ट्रक में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर से एक ट्रक खजूर लेकर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आ रहा था। जैसे ही ट्रक ग्राम बिझोली बाईपास पर पहुंचा अचानक ट्रक के इंजन में आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई।

ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर बचाई अपनी जान

आग लगते देख ट्रक चालक कृष्ण सिंह निवासी रुड़की ट्रक से कूद गया। चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें