Big NewsHaldwani NewsNainital News

Haldwani news: डेयरी प्लांट में अमोनिया गैस लीक, काम कर रहे कई कर्मचारी बेहोश

Haldwani news: नैनीताल के लालकुंआ में स्थित दुग्ध संघ प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कई कर्मचारी प्रभावित हो गए। आनन-फानन में बेहोश हुए कर्मचारियों को हल्द्वानी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डेयरी प्लांट में Ammonia Gas Leak होने से मचा हड़कंप

मिली जानकरी के अनुसार घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। गैस लीक होने के चलते आठ कर्मचारी बेहोश हो गए। आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्लांट में काम कर रहे कई कर्मचारी बेहोश

Ammonia Gas Leak के बाद प्लांट को बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा की गैस लीक किन कारणों से हुई है उसकी जांच की जा रही है। फिलहाल बेस हॉस्पिटल की सीएमएस को सभी कर्मचारियों के बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें