DehradunBig News

नाबालिग के साथ किया घर में घुसकर दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने मामले को लेकर राजपुर थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक किशोरी घर में अकेली थी। आरोपित ने इसी बात का फायदा उठाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि एक महिला ने तहरीर में बताया कि किशोरी उनके घर पर पिछले एक साल से दत्तक पुत्री (गोद ली हुई बेटी) की तरह रहती है। कुछ दिनों से किशोरी गुमशुम थी।

घर में जबरन घुसकर दिया वारदात को अंजाम

किशोरी से जब परिजनों ने पूछताछ की तो उसने बताया की बीते 21 सितंबर को बताया कि कुछ दिन पहले वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का व्यक्ति विनोद सिंह बिष्ट जबरदस्ती घर में घुस गया और पानी मंगवाने के बहाने किशोरी को कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। युवती के चीखने- चिल्लाने पर आरोपित किशोरी को जान से मरने की धमकी देकर फरार हो गया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button