सांसद रवि किशन ने कहा, बीजेपी के रमेश बिधूड़ी ही नहीं बसपा सांसद दानिश अली पर भी हो कार्रवाई, जानें क्यों

गोरखपुर सदर भाजपा सांसद रवि किशन ने सांसद दानिश अली के खिलाफ टिप्पणी की है। उन्होनें कहा कि जब भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी पर सांसद दानिश अली के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कार्रवाई हो रही है तो फिर दानिश अली पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
सांसद रवि किशन ने कहा कि रमेश बिधूड़ी द्वारा दानिश अली पर किया गया व्यक्तिगत हमला अच्छा नहीं है। मैं उनके बयान का समर्थन करता हूं। लेकिन बात यह है कि अगर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो संसद दानिश अली के खिलाफ भी यही करें।
दानिश अली ने की अभद्र भाषा में टिप्पणी- रवि
सांसद रवि किशन ने कहा कि मैं दो बार संसद में बोलने के लिए खड़ा हुआ और उन्होनें मेरे ऊपर अभद्र भाषा में टिप्पणी की। उन्होनें मेरे परिवार पर टिप्पणी की, मैं जब जनसंख्या नियंत्रण विधेयक आ रहा था। मुझे यकीन है कि लोकसभा अध्यक्ष इस पर ध्यान देंगे।
दानिश अली के खिलाफ भी हो कार्रवाई
उन्होनें कहा कि मैं एक पत्र लिख रहा हूं और इसका मसौदा तैयार किया गया है। उसमें मैंने अनुरोध किया है कि अगर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो दानिश अली के खिलाफ भी होनी चाहिए।