National

दशहरा के मौके पर रावण के साथ सनातन विरोधियों का पुतला करें दहन, भाजपा नेता ने लिखा रामलीला कमेटी को पत्र

इस साल दशहरा के मौके पर रावण के साथ सनातन का विरोध करने वालों का भी पुतला दहन किया जाना चाहिए, ये कहना है दिल्ली भाजपा के मीडिया इंचार्ज प्रवीण शंकर कपूर का। उन्होनें ऐसा करने के लिए रामलीला कमेटियों के प्रमुखों को पत्र लिखा है और मुलाकात भी की है।

हालांकि भाजपा नेता ने अभी किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया लेकिन यदि ऐसे मामलों में सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणियां करने वालें नेताओं का नाम लिया या उनका पुतला दहन किया तो इस मामले में राजनीति और तेज ह सकती है। प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली धार्मिक महासंघ के अध्यक्ष धीरज धर गुप्ता से मुलाकात करने के बाद कहा कि आज कल कोई भी चर्चा में आने के लिए सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा है। इस पर अविलंब रोक लगनी चाहिए, अन्यथा इससे देश का माहौल दूषित होता है। 

सनातन सबको साथ लेकर चल रहा

दिल्ली भाजपा के मीडिया इंचार्ज प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि सनातन पूरी दुनिया को एक परिवार मानकर सबको साथ लेकर आगे चलने का समर्थक रहा है, लेकिन हिन्दुओं को जातियों मे विभाजित करने के दूषित उद्देश्य से इस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। यही कारण हैं कि सनातन विरोधियों के पुतला दहन के जरिए वे लोगों तक यह संदेश देना चाहते है कि इस प्रवृत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।


Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें