Big NewsUttarakhand

चालक की लापरवाही से पलटी यात्रियों से भरी बस, 30 लोग घायल

चालक की लापरवाही के चलते यात्रियों से भरी बस बीच सड़क में पलट गई। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। यूपी के लखीमपुरी खीरी से देहरादून आ रही यात्रियों से भरी बस चालक की लापरवाही के चलते हादसे का शिकार हो गई।

यात्रियों से भरी बस पलटी

हादसा शनिवार रात का 11.30 बजे बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस यूपी के लखीमपुरी खीरी से देहरादून आ रही थी। इस दौरान किच्छा हाईवे पर अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। बता दें हादसे के दौरान बस में 50 यात्री सवार थे। जिसमे से 30 यात्री घायल हो गए। 17 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

हादसे की वजह चालक की लापरवाही बताई जा रही है। बताया जा रहा है किच्छा हाईवे पर पहुंचते ही बस चालक को उल्टी होने लगी। चालक ने बस रोकने की बजाए बस में सो रहे अपने सहयोगी को स्टीयरिंग थमा दिया। कुछ दूर चलने पर सहयोगी ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे बस बीच सड़क में बस पलट गई। हादसे के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

बस में सवार 17 यात्रियों की हालत गंभीर

घटनास्थल से गुजर रहे यात्री ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचती इससे पहले व्यक्ति ने समय को बर्बाद किए बिना राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारंगज पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार हादसे में घायल लोगों में से 17 लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिस वजह से कुछ यात्रियों को हल्द्वानी रेफर कर दिया है।

चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार एएसपी मनोज कत्याल ने बताया कि बस पलटने की सूचना पर अस्पताल जाकर घायलों से जानकारी ली। पूछताछ में पता चला है कि यात्रियों को फर्जी टिकट दिए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिम्मेदार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें