Big NewsDehradun News

छत पर पतंग उड़ा रहे थे भाई-बहन, बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे

सेलाकुई के बायाखाला में दो भाई-बहन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे भाई-बहन

सेलाकुईं के बायाखाला में दो भाई-बहन अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान वो बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। जिस से दोनों भाई-बहन बुरी तरह झुलस गए। जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घर की छत पर उड़ा रहे थे पतंग

मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया (9) और मयंक (6) पुत्र मनोज निवासी बायाखाला अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इस दौरान उनकी पतंग बिजली के तारों में फंस गई। पतंग निकालने के लिए दोनों ने एक डंडे की मदद ली और डंडे की मदद से बिजली की लाइन से पतंग निकालने लगे। इस दौरान तेज धमाका हुआ और दोनों बुरी तरह ढुलस गए।

एक की हालत गंभीर

धमाके की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं। जिसके बाद उन्हें सेलाकुई सिथत निजी अस्पताल में लाया गया। लेकिन यहां से उन दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मयंक की हालत गंभीर है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें