मणिपुर सीएम ने दी जनता को राहत, राज्य में इंटरनेट सेवाएं शुरू

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच सीएम एन बीरेन सिंह ने आम जनता को एक बड़ी राहत दी है। सीएम सिंह ने आज 23 सिंतबर से जनता के लिए इंटरनेट सेवाएं शुरू करने का एलान किया है। राज्य में हिंसा शुरू होने के बाद लगभग पांच महिने से ही इंटनरेट सेवाएं बंद थी।
मोबाइल इंटरनेट सेवाएं लगातार साढ़े चार महिने से प्रतिबंधित हैं। वहीं 25 जुलाई को एक सरकारी आदेश के बाद ब्रॉडबैंड सेवाओ को सशर्त रूपसे बहाल कर दिया गया था। पिछले महिने मणिपुर उच्च न्यायालय ने भी राज्य सरकार को अलग-अलग मामलों के आधार पर चरणबद्ध तरीकों से मोबाइल नंबरों को सूचीबद्ध करके मोबाइल सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया था।
3 मई से बंद थी इंटरनेट सेवाएं
बता दें कि मणिपुर में तीन मई से हिंसा शुरु हुई थी, जिसके बाद से राज्य में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। हिंसा को देखते हुए पहे महज पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थी लेकिन बाद में फिर इसे पांच दिन और बढ़ाया गया। हालांकि अब मणिपुर में आज से इंटरनेट सेंवाएं शुरू कर दी जाएंगी।