UttarakhandBig News

धामी सरकार ने बढ़ाया UCC Draft कमेटी का कार्यकाल, आदेश जारी

Uttarakhand news: उत्तराखंड की धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता UCC Draft तैयार करने वाली समिति का कार्यकाल चार महीने के लिए बढ़ा दिया है। कारण यह है कि समिति ने अभी तक सरकार को अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है।

सरकार ने बढ़ाया UCC Draft कमेटी का कार्यकाल

बता दें समिति का कार्यकाल 28 सितंबर को पूरा होने जा रहा था। ऐसे में सूबे की धामी सरकार ने समिति के कार्यकाल को चार महीने के लिए एक बार फिर से बढ़ा दिया है। अभी तक सरकार की ओर से दो बार समिति का कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है।

khabar uttarakhand

पूर्व में भी सरकार बढ़ा चुकी है UCC Draft कार्यकाल

राज्य सरकार की ओर से समिति का पहला कार्यकाल नवंबर 2022 में छह माह के लिए मई 2023 तक बढ़ाया गया था। इसके बाद मई 2023 में समिति का कार्यकाल चार महीने यानी सितंबर तक के लिए बढ़ाया गया था।

बता दें उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। इस वजह से सरकार के लिए इस समय सबसे अहम प्रदेश में यूसीसी लागू करना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें