Big NewsDoiwala News

वन विभाग ने डोईवाला से पकड़ा विशालकाय अजगर, देखने वालों की अटकी सांस

डोईवाला के कालुवाला छेत्र से वन विभाग की टीम ने विशालकाय अजगर को पकड़ा है। जिसने भी अजगर को देखा मानो उसकी सांसें अटक गई हो। बता दें गांव में कई दिनों से अजगर दिखाई दे रहा था। जिसके बाद से वन विभाग की टीम अजगर की तलाश में थी।

वन विभाग ने पकड़ा विशालकाय अजगर

गुरुवार को वन विभाग की टीम ने डोईवाला के कालुवाला छेत्र से अजगर को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है गांव में पिछले कई दिनों से एक अजगर गन्ने के खेत मे दिखाई दे रहा था। अजगर के दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।

अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा

ग्राम प्रधान पंकज रावत ने अजगर के दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मोके पर पहुंचकर अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। जिसके बाद ही गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें