Dehradun NewsHighlight

तलाक होने के बाद परिजनों के कहने पर बनाई मेट्रीमोनियल साइट पर प्रोफाइल, एक युवक ने संपर्क कर किया…

तलाकशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा लिया है। जिसके बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि पीड़िता का कुछ साल पहले अपने पति से तलाक हुआ था। जिसके बाद 27 वर्षीय महिला ने अपने परिजनों के कहने पर मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। महिला ने बताया कि वेबसाइट पर उससे एक युवक ने संपर्क किया। जिसके बाद दोनों की मुलाकात भी हुई।

महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि अमित जुयाल निवासी देहराखास ने महिला से संपर्क किया। जुयाल देहरादून में एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। उसने महिला को मिलने के लिए बुलाया और एक होटल में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। युवक ने महिला से कहा कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा।

पीड़िता ने दी युवक के खिलाफ तहरीर

महिला ने युवक पर आरोप लगाया कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ सात माह तक दुष्कर्म किया। पिछले दिनों जब महिला ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो युवक ने उसे मना कर दिया। युवक का छल सामने आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपित की तालाश जारी

जानकारी के अनुसार एसएचओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया की आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें